Friday, June 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा नगर पंचायत भीषण गर्मी में भी राहगीरों के लिए निशुल्क जल...

पनियरा नगर पंचायत भीषण गर्मी में भी राहगीरों के लिए निशुल्क जल की व्यवस्था नहीं, लोग परेशान

पनियरा नगर पंचायत भीषण गर्मी में भी राहगीरों के लिए निशुल्क जल की व्यवस्था नहीं, लोग परेशान

महराजगंज :- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 40°C पार कर रही गर्मी में पनियरा नगर पंचायत क्षेत्र में आम जनता और राहगीरों के लिए पीने के पानी की कोई निशुल्क व्यवस्था नहीं है। न बाजार में, न बस स्टैंड पर, न तहसील/ब्लॉक के आसपास कोई वाटर कूलर या प्याऊ दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। मजबूरी में लोगों को 10-20 रु देकर बोतल खरीदनी पड़ रही है। बुजुर्ग, मजदूर और स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई बार नगर पंचायत से मांग की गई पर आज तक कोई प्याऊ/वाटर कूलर नहीं लगा।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के सीजन में प्रमुख चौराहों, बाजार और सरकारी कार्यालयों के बाहर निशुल्क जल सेवा तुरंत शुरू की जाए। “स्वस्थ भारत” का नारा तभी सार्थक होगा जब बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे