पनियरा ब्लॉक CHC में महीनों से खराब पड़े पंखे, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल, तीमारदारों का आक्रोश

पनियरा ब्लॉक CHC में महीनों से खराब पड़े पंखे, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल, तीमारदारों का आक्रोश

महराजगंज :- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर भीषण गर्मी के बीच पनियरा ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के वार्ड और ओपीडी में लगे पंखे कई महीनों से खराब पड़े हैं। मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि दोपहर में तापमान 40°C पार कर जा रहा है। बंद कमरे में बिना पंखे के मरीजों का दम घुट रहा है। बुजुर्ग, बच्चे और डिलीवरी के बाद भर्ती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कुछ तीमारदार खुद से हाथ का पंखा झल रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार स्टाफ और सीएमओ कार्यालय में शिकायत की गई, पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि गर्मी बढ़ने से पहले सभी पंखों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, वरना मरीजों की हालत बिगड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *