हत्या के प्रयास मामले में तलवार के साथ किया गया गिरफ्तार
कुशीनगर :-यूपी के कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध एवं वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81/2026 धारा 109 बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 से सम्बंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त अनुराग आर्या पुत्र स्व0 शम्भू प्रसाद आर्या निवासी ग्राम गड़हिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को घटना मे प्रयुक्त एक अदद तलवार के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


