पनियरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना पनियरा पुलिस ने एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में सर्विलांस सेल, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाजिद अली (25 वर्ष) पुत्र नजर हुसैन, निवासी ग्राम जंगल बब्बन, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में राघवेंद्र सिंह थाना अध्यक्ष पनियरा ,श्याम निवास राय प्रभारी सर्विलांस ,योगेश सिंह एसओजी प्रभारी, आशीष कुमार स्वाट टीम प्रभारी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह ,रणजीत सिंह, अभिषेक कुमार यादव मौजूद रहे।


