दो दिवसीय मीना मंच और जीवन कौशल प्रशिक्षण संपन्न
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर बी आर सी सभागार पनियरा में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच तथा पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल शिक्षा विकसित करने तथा सेल्फ एस्टीम के क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न हुई।। कार्यशाला का प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवकुमार जी एवं मास्टर ट्रेनर श्री के. एम. पटेल एवं कृष्ण कुमार मौर्य के साथ संपन्न हुआ। इन दो दिवसों में मीना मंच के गठन तथा बालिका सशक्तिकरण हेतु दो माड्यूल प्रगति के पंख एवं अरमान पर गहन चर्चा की गई । कार्यशाला के अंतिम चरण में सुगमकर्ताओं ने पोस्टर बनाकर कॉमिक बुक गुड टच बैड टच तथा का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यशाला को संपन्न कराने में बी आर सी स्टाफ अविनाश कुमार और सुरेश जी का सहयोग रहा ।कार्यशाला में पोस्टर एवं कॉमिक के प्रस्तुतीकरण में ब्लॉक नोडल सुमन प्रजापति तथा वरिष्ठ अध्यापक अमरनाथ वर्मा, अशोक चौरसिया जी ने प्रस्तुतिकरण सराहनीय रहा।


