थाना निचलौल के प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण कार्य का एसपी ने किया लोकार्पण
महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर थाना निचलौल के प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण एसपी ने किया। इस दौरान उन्होंने संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि थानों के सुंदरीकरण से पुलिस कार्यप्रणाली में सकारात्मक वातावरण बनता है और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। नागरिकों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की।


