एसपी ने पनियरा थाने का किया औचक जाच

एसपी ने पनियरा थाने का किया औचक जाच

महराजगंज:- यूपी मे महराजगंज जिले के एसपी सोमेंद्र मीना ने पनियरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के निर्माणाधीन चारदीवारी का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
एसपी ने थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया और लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को बेहतर कार्य संस्कृति अपनाने और जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *