विधानसभा पनियरा में दोस्त के साथ निकला युवक नाले में मिला डलाज के दौरान मौत
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के चंदनचाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव फैल गया है। 23 दिसंबर को गांव के ही साहिल नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल से निकला 25 वर्षीय प्रदीप पासवान अगले दिन गांव से दूर एक नाले में गंभीर हालत में मिला था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।शव जब गांव पहुंचा, तो परिजनों ने दाह संस्कार से इनकार कर दिया और शव को घर में ही रख लिया। सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी भी गांव पहुंचे। आरोपी साहिल को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


