ठंड के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय का बदला समय
सोशल मीडिया टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज में ठंड के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।


