परतावल में ऑटो चालकों की मनमानी 15 किलोमीटर का ₹50 लेते हैं भाड़ा. उच्च अधिकारियों की नहीं पड़ रही है नजर
महाराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पानी से नहीं, डीजल से चलती है गाड़ी। चुपचाप 50 रुपये निकालिए और जहां जा रहे, वहां जाइए। कुछ ऐसी ही बोली सुनने को मिलती है ऑटो चालकों की जुबान से। ये शहर से लेकर गांव-देहात में न सिर्फ मनमाना किराया वसूल रहे, बल्कि नहीं देने पर दुर्व्यवहार भी कर रहे। इनके अभद्र व्यवहार से सहमे लोग मनमाना किराया देने को विवश भी हो रहे। पनियरा से परतावल और पनियरा से भटहट के लिए हर रोज तीन दर्जन से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा चलते हैं। इससे कुछ कम ऑटो पनियरा से खुटहा बाजार तक चलते हैं। पनियरा से परतावल की दूरी 14 किलोमीटर है, और पनियारा से भटहट बाजार की दूरी 15 किलोमीटर है।लेकिन ऑटो चालक सवारियों से (करीब 15 किलोमीटर) तक का किराया ₹50 जोड़कर ही वसूलते हैं। यह सड़क जब गड्ढे में तब्दील थी उससे पहले यह किराया 20 रुपये होता था, लेकिन जब सड़क बनाकर तैयार हो गई तो उसके बाद एकदम मनमानी शुरू हो गई है। नोकझोंक और दुर्व्यवहार से बचने के लिए पब्लिक दे रहे किराया। हम आपको बताते चलें कि ऑटो चालकों के लिए नहीं है कोई मानक, पुलिस को चुनौती कोरोना काल में ऑटो चालकों को चार से पांच सवारी ही बैठानी है। लेकिन, किसी भी ऑटो में 10 से कम सवारी नहीं होती थी।ये ऑटो चालक अपनी सीट पर भी दोनों तरफ यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे। यह न सिर्फ संक्रमण का खतरा पैदा कर रहा, बल्कि दुर्घटना का भी बहुत बड़ा कारण हो सकता है। ऑटो को सैनिटाइज कराना हो या चालकों के खुद मास्क पहनने का नियम, बहुत कम ही पालन होता है। बड़े अधिकारियों का कहना है कि सरकारी निर्धारित किराया 20 रुपये ही है। कोरोना काल में सीमित यात्रियों को बैठाना है। यह निर्देश सभी ऑटो चालकों को बता दिया गया है। स्टैंड से ऑटो खोलने के दौरान इसपर ध्यान में रखा जाता है। लेकिन, रास्ते में सवारी बढ़ती जाती है। मानदंड का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है। उच्च अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान या वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी है। वाहन चालकों को मास्क लगाने की हिदायत दी। वहीं, बड़े पदाधिकारी ने बताया कि बिना मास्क वाहन चालकों पर जुर्माना लगेगा। ऑटो में सीमित सवारी बैठाने की मॉनीटरिग की जाएगी। पकड़े जाने पर जुर्माना होगा।पनियरा में ऑटो चालकों की यह मनमानी पनियरा से परतावल और पनियरा से भटहट रोड में भी देखने को मिल रही। दोनों के बीच में 14 से 15 किलोमीटर की दूरी है। लॉकडाउन से पहले 20 रुपये किराए लगते थे, लेकिन इस दौर में 50 रुपये लिए जा रहे।


