Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआमिर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाई गई समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र...

आमिर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाई गई समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती

आमिर खान के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाई गई समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा जनेश्वर मिश्र जी के संघर्ष,विचारों को अपनाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गईसमाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जनसंपर्क कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं विचारक तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व: जनेश्वर मिश्र की जयंती हर्ष के साथ मनाई गई।जनेश्वर मिश्र जी की जयंती सपा नेताओं द्वारा उनको नमन करते हुए इस अवसर पर आयोजित *विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र हमेशा सादगी ईमानदारी के साथ जनता के हितों के लिए समाजवादी आंदोलन विचारों को आगे बढ़ाते रहे, उनके द्वारा कड़े संघर्ष के बुते समाजवादी विचारधारा संघर्ष को आगे बढ़ाया गया। जनेश्वर मिश्र जी के संघर्ष को देखकर ही नेताजी मुलायम सिंह यादव व अन्य समाजवादी नेताओं द्वारा उनको छोटे लोहिया के नाम से पुकारा गया। जनेश्वर मिश्र जी के जीवन संघर्ष पर विचार प्रकट करते हुए उनकी जयंती को हर्ष से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाई रामलाल यादव. औरंगजेब खान.असलम भाई.रहमत अली. बैजनाथ यादव. अशोक यादव. रामविलास यादव. जीत यादव. अब्दुल रज्जाक अंसारी. राजेश गिरी. बबलू भारती. अतुल आजाद. नबी रसूल नंदलाल विश्वकर्मा उमेश मिश्रा पिंटू दुबे विमलेश कनौजिया घनश्याम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहेl

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे