Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोहीन नदी के डोमरा जर्दी बांध का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने...

रोहीन नदी के डोमरा जर्दी बांध का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया निरीक्षक 

रोहीन नदी के डोमरा जर्दी बांध का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया निरीक्षक

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा में रोहिन नदी के डोमरा जर्दी बांध का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले लक्ष्मीपुर स्थित बाढ़ चौकी का जायजा लिया। उन्होंने नाव और गोताखोरों की उपलब्धता की जानकारी ली।बाढ़ चौकी पर लाइफ जैकेट, एयर ट्यूब और बाढ़ बचाव सामग्री का निरीक्षण भी किया गया। डीएम ने डोमरा स्थानीय महिला रेखा देवी से बांध की स्थिति के बारे में जानकारी ली। रेखा ने बताया कि बांध की स्थिति ठीक है।जिलाधिकारी ने औरहिया, हरखपुरा और नरकटहां तक बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सियन राजीव कपिल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राजीव कपिल, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार पटेल, जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार मिश्र, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, राम अचल मेट और एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित भागीरथी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे