जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लोडिंग को एसडीएम ने किया सीज

जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लोडिंग को एसडीएम ने किया सीज

महराजगंज :-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर को गोरखपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र व पनियरा के बेलटिकरा नाला के पास से सीज कर थाने को सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम का कहना है मूखबिर से सूचना मिली कि बेलटिकरा गांव के पास जो गोरखपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के पास के नजदीक है। जहां पर बड़े पैमाने पर बालू माफियाओं द्वारा पीली बालू का अवैध खनन बेखौफ होकर किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर पहुंच कर एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और उसे सीज कर दिया।
उन्होंने बताया कि जेसीबी चालक व टैक्टर ट्राली के चालक दबोचा गया है उनके खिलाफ विधि कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।उन्होंने बताया कि तीन टैक्टर ट्राली को लेकर भागने में बालू माफिया सफल हो गए लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाकर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उक्त जेसीबी मशीन 10 फीट से अधिक गहराई में नाले से खोदाई कर रही थी,इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *