Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदूध टैंकर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

दूध टैंकर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

दूध टैंकर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

रसड़ा (बलिया) रसड़ा-मऊ(राजधानी) मार्ग के पकवाइनार के समीप रविवार को सायं दूध के टैंकर से टकराकर बाइक सवार कमलेश तिवारी (32) पुत्र सुदर्शन तिवारी ग्राम रसूलपुर की मौत हो गई। युवक सरायभारती से अपने किसी रिश्तेदार के यहां से गांव लौट रहा था तभी अचानक सामने से आ रहे दूध के टैंकर से टकराकर सड़क पर जा गिराऔर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे रेफर कर कर दिया लेकिन बलिया ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन चालक दुर्घटना के तत्काल बाद टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे