Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔने-पौने दामों पर धान बेच रहे किसान,वरिष्ठ नेता आमिर खान 

औने-पौने दामों पर धान बेच रहे किसान,वरिष्ठ नेता आमिर खान 

औने-पौने दामों पर धान बेच रहे किसान,वरिष्ठ नेता आमिर खान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर धान की फसल का उचित मूल्य न मिलने से किसानों के चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो महराजगंज जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए कई साधन सहकारी समिति को केंद्र बनाया गया है। एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए सामान्य धान खरीद का समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल व ए ग्रेड धान का मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है, लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद की सुस्ती का सीधा फायदा निजी गला कारोबारियों को मिल रहा है। हालात के मारे किसानों को धान काटने के बाद खाली पड़े खेतों में आलू सरसों, मटर, मसूर व गेहूं आदि की बोआई के लिए तत्काल नकदी की आवश्यकता है। इसके लिए घर आए अनाज के दाने को थक हारकर किसान 1700 रुपए से 1800 रुपए प्रति क्विंटल की कम कीमत पर ही निजी गल्ला कारोबारियों के हाथों बेचने को मजबूर हो रहे हैं। गल्ला व्यापारी बाद में किसानों से संपर्क कर अंगूठा लगवाकर पूरी कीमत वसूलते हैं। बरहरा गजन के किसान इसरार खान,जयराम.परसहिया,शमीउल्लाह. बलुआभार,शहीद हाजी.बड़हरा बरईपार,रफीक. सोनकटिया,करीमुल्लाह गबरूआ, आफताब सिद्दीकी, धनेवा धनेयी हकीमुद्दीन सिद्दीकी बरहराखास,रेहान अंसारी,बरहरा रानी नंदन यादव,गबरूवा मंजर अली,गबरूवा रईश खां,भैसी निवासी के किसान विजय प्रकाश पांडेय,महेंद्र पांडेय, पकड़ी विशुनपुर के जनार्दन ओझा, अमरेश्वर पांडेय, किसान वरिष्ठ नेता आमिर खान ने बताया कि प्रशासनिक सुस्ती से सरकार की नीतियों का सही लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि मानक के अनुसार किसान धान लेकर क्रय केंद्रों पर जाएं। अगर केंद्र प्रभारी हील्ला- हवाली करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे