वरासत के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा क्षेत्र के एक गांव में तैनात लेखपाल द्वारा वरासत के नाम पर रिश्वत लेने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिश्वत लेते हुए जो ब्यक्ति दिख रहा है वह हल्का लेखपाल मिठाईलाल वर्मा का चेहरा बताया जा रहा है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र सोशल मीडिया टाइम्स के संपादक से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वीडियो में लेखपाल अपने हाथों में रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसे देख यह चर्चा हो रही है कि वरासत के नाम पर लेखपाल द्वारा जब पूर्व प्रधान से खुलेआम रिश्वत लिया जा रहा है तो अन्य लोगों के साथ क्या करता होगा। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो वायरल मामले में मोहम्मद शरीफ पुत्र सादिक अली निवासी ग्राम खजुरियां जो पूर्व ग्राम प्रधान थे ने 14 नवम्बर को जिलाधिकारी महराजगंज को एक शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया गया है कि उनके पिता के निधन हो जाने के बाद वह वरासत दर्ज कराने के लिए हल्का लेखपाल के पास दौड़ते रहे लेकिन लेखपाल द्वारा 15 हजार रुपये डिमांड किया गया। जिसमे 8 हजार रुपये वह दे भी चुके थे लेकिन दो दिन बाद लेखपाल ने पुन अपने मुंशी को बकाया रुपये लेने के लिए भेज दिया। मुंशी को भी 3 हजार रुपये दिया गया। फिर लेखपाल से जब भेंट हुई तो लेखपाल द्वारा यह कहा गया कि जब तक पूरा पैसा नही देंगे तब तक कार्य नहीं करूंगा । बृहस्पतिवार को जब लेखपाल द्वारा घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ तो यह मामला सुर्खियों में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी महराजगंज से लिखित शिकायत भी पीड़ित ने किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।


