Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवर्ल्ड फिजियोथिरेपी डे पर किया निःशुल्क थिरेपी

वर्ल्ड फिजियोथिरेपी डे पर किया निःशुल्क थिरेपी

वर्ल्ड फिजियोथिरेपी डे पर किया निःशुल्क थिरेपी

गोरखपुर -वर्ल्ड फिजियोथिरेपी डे के अवसर पर रेल बिहार फेज 1 मे स्थित द फिजियोवेय सेंटर पर रविवार को सुबह निःशुल्क फिजियोथिरेपी कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप मे बच्चे, महिलाएँ व बुजर्ग व नौजवान मे क्रमशः सी पी चाइल्ड बाकी लौ बैक पेन के अधिकांश मरीज रहे.
इस अवसर पर सेंटर के डाक्टर /फिजियोथिरेपीस्ट इरफ़ान खां नें कहा कि हर वर्ष उक्त डे की थीम होती है. इस वर्ष 2024 के फिजियोथिरेपी डे की थीम लो बैक पेन रही. जो आज कल अनियमित जीवन शैली, कम्प्यूटर लैपटाप पर देर तक सही स्थित मे ना बैठकर काम करने, तनाव भारी भागदौड़ की जिंदगी के कारण होने का मुख्य कारण है. उन्होंने कहा कि फिजियोथिरेपी एक विज्ञान है, जिसके तहत मानव शरीर को व्यायाम के जरिये अधिकतम काम करने लायक बनाया जाता है. जो मरीज दुर्घटना अथवा जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण हुयी अक्षमता को दूर करके सुचारु रूप से काम करने लायक बनाने मे मदद करते हैं. इसमें मैनुअल थिरेपी और इलेक्ट्रो थिरेपी तकनीक आदि कई अन्य तरीकों से उपचार किया जाता है. उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर उन्होंने निःशुल्क फिजीयोथिरेपी तो किया ही है अपनी एम. पी. टी. की डिग्री लेते समय गरीबों व समाज के कमजोर तबके की मदद करने की जो कसम खायी थी उसको अपने रोज के रूटीन मे अपनाता रहता हूँ.।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे