धन निरंकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

धन निरंकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

महराजगंज जनपद के आनंद मगर कस्बे में धन निरंकार मत को मानने वालों ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नगर वार्ड नंबर 9 फूलमती माता मंदिर परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। महान संत बाबा हरदेव जी के जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शनिवार को पूजा-पाठ हुआ और रविवार को स्वच्छता अभियान चला। वार्ड नंबर -9 के सभासद जितेंद्र मौर्या ,मोहम्मद अली,विजय भान ,रामप्रकाश ,रामप्रीत विश्वकर्मा ,जय प्रकाश साहनी ,राजाराम यादव ,अजय श्रीवास्तव ,आशीष पासवान,सैयद खान, मुदस्सर नजर ,वसीम हित दर्जनों निरंकारियों ने मंदिर को साफ-सुथरा किया। परिसर में फैले कुड़ा-करकट को उठाकर एक स्थान पर जमाकर जलाया गया। सफाई अभियान के बाद बतौर मुख्यातिथि रहे पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा प्रार्थना कराई गई व उपस्थित गुरु भाई व बहनों तथा अन्य लोगों को मानवता का संदेश दिया और भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि मानव को क्लेश का त्याग कर आपसी भाई चारा व प्रेम के साथ एक दूसरे के साथ रहने की कला सिखना होगा। इसी कड़ी में भाजपा के युवा नेता शिवम जायसवाल,जावेद अली ने कहा कि प्रदूषण बाहरी या भीतरी हो उसकी सफाई की जरूरत है,तभी स्वचछ वातावरण में मानवता का दीप जलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *