Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के बावजूद...

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के बावजूद भी नही हुई कार्रवाई 

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के बावजूद भी नही हुई कार्रवाई

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विकास खंड पनियरा के ग्राम सभा राजमंदिर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्राम सभा निवासी एक व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है। ग्राम सभा राजमंदिर के ग्राम प्रतिनिधि ने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि हमारे ही ग्राम सभा निवासी विक्की यादव अपनी पत्नी शांति के नाम से एक पट्टा लिया है। जिसकी तहसील में जांच कराई गई तो उसका कोई भी अभिलेख नही मिला। यही तक नही उसने अवैध रूप से ग्राम सभा की चार जगहों पर कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत हमने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल किया है। वही बिक्री यादव के द्वारा ग्राम सभा में पानी की टंकी की निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहा है और पानी की टंकी की निर्माण वाली जगह को अवैध रूप से कब्जा कर लिया है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार पटेल ने प्रशाशन से यह मांग किए हैं की उपरोक्त अवैध कब्जे को खाली कराया जाए और शासन की महत्वपूर्ण योजना हर घर जल के लिए पानी की टंकी की निर्माण हो सके जिससे ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति हो सके।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे