Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत पनियरा में छत के कुंडी से लटकता मिला युवक का...

नगर पंचायत पनियरा में छत के कुंडी से लटकता मिला युवक का शव

नगर पंचायत पनियरा में छत के कुंडी से लटकता मिला युवक का शव

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के सरदार नगर वार्ड में दो मंजिला मकान के कमरे में दिनेश उम्र (21) की फंदे से लटका हुआ शव मिला है।घटनास्थल पहुंची पनियरा पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पिता रामजीत ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया कि मेरे बेटे ने दो मंजिला मकान पर कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। जिसके सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई संतोष की विवाह हो चुकी है। दूसरे नंबर भाई प्रमोद सऊदी अरब में मजदूरी करता है । इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे