गाली देने से मना किया तो नशे में देवर ने भाभी के पेट में घोंप दिया चाकू

गाली देने से मना किया तो नशे में देवर ने भाभी के पेट में घोंप दिया चाकू

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में सोमवार की रात नशे में धुत देवर ने गाली देने से मना करने पर अपनी भाभी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की चीख पुकार सुन पास पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। किसी ने भिटौली पुलिस को सूचना दे दिया। उस समय थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार रॉय गश्त कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही वह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला व उसके बच्चे को फौरन उपचार कराने परतावल सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।इस मामले में भिटौली थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार रॉय ने बताया कि आपसी कहासुनी में देवर ने भाभी के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया है। महिला का बच्चा बीच बचाव में चाचा से भिड़ गया। इससे वह भी घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर किया है। दोनों का इलाज चल रहा है। इलाज में हालत सुधार होने के बाद तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *