सरकारी धन के दुरूपयोग के मामले में डीएम को पत्र
महराजगंजं:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा ब्लाक के ग्रामसभा महुअवा शुक्ल के ग्रामीणों ने नाली, खडंजा के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग के मामले में डीएम से शिकायत की है। ग्रामसभा निवासी विनोद कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके गांव में नहर पुल से सुनील के घर तक नाली निर्माण नहीं कराया गया है। इसी तरह से भोपत के घर से नाली तक हयूम पाइप का निर्माण, सुरेश मौर्या के घर से पीडब्लयूडी रोड के सामने, गोरखनाथ से दिनेश के घर तक नाली निर्माण, सुदामा के घर से सुदामा के खेत तक नाली निर्माण, रमाशंकर के खेत से भुलूर के खेत तक खंड़जा, ओमप्रकाश के घर से पोखरी तक नाली निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है। जबकि इन नाली और खंड़जा निर्माण निर्माण के नाम पर धन का बंदरबांट कर लिया गया है। विनोद कुमार ने कहा है कि इस मामले की जांच के लिए कई बार डीएम, सीडीओ व बीडीओ को पत्र दिया गया है। लेकिन अभी तक जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने डीएम से इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


