Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस परिवार को...

ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस परिवार को बेवजह न करें परेशान

ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस परिवार को बेवजह न करें परेशान

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ब्रहमपुर के ग्राम प्रधान सलीम अली ने जिलाधिकारी महराजगंज से लगाया न्याय की गुहार । स्थानीय पुलिस कर रही है परेशान।उन्होंने बताया कि पनियरा पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही है। ग्राम प्रधान सलीम अली ने बताया की ग्राम सभा में खलिहान की जमीन में पानी की टंकी बनने का प्रस्ताव था जिसमें बोरिंग का कार्य हो चुका था। गांव के ही कुछ शरारती तत्व के लोग अशांति फैलाने की नियत से अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं ।और हिंदू मुस्लिम की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होनें ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि पर मूर्ति स्थापित किया जाए या कोई सरकारी कार्य किया जाए हमें उस पर कोई आपत्ति नहीं है। परंतु गांव के कुछ शरारती तत्व हिंदू मुस्लिम का नाम लेकर अशान्ति फैलाने का कार्य कर रहे हैं । विवादित स्थल पर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का कोई लेना-देना नहीं है इसके बावजूद भी पनियरा पुलिस व्दारा पुलिस मेरे परिवार के लोगों का नाम शांति भंग में डालकर गलत किया है ।जबकि मेरा परिवार उक्त भूमि पर किसी भी कार्य को रोकने के लिए नहीं गया था न ही हमारे परिवार से कोई मतलब है। हमारे परिवार को बेवजह परेशान न किया जाए।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे