Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछत के कुंडी से लटकता मिला युवती का शव

छत के कुंडी से लटकता मिला युवती का शव

छत के कुंडी से लटकता मिला युवती का शव

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा रानी लक्ष्मीबाई नगर (बरगदवां) में शुक्रवार को दोपहर में एक युवती का शव उसके घर मं ही छत की कुंडी से संदेहास्पद परिस्थितियों में ने रस्सी क फंदे में लटकता मिला। सूचना पाकर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा भर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही लगता है फिर भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। रमेश राजभर की पुत्री निशा उम्र लगभग 26 बर्ष उस समय गले में फंदा लगाकर छत से लटक गई जब घर पर कोई नहीं था। मां लक्ष्मीना देवी गांव के बाहर मकान बन रहा था वहां चली गयी पिता व दो भाई हैदराबाद कमाने गये हैं। घर पर मां और युवती रहती थी ।मां जब नये मकान से गांव वाले घर पर आई तो दरवाजा बंद था दरवाजा खोली तो देखी कि उसकी लड़की के गले में पतला रस्सी कसा हुआ पड़ा है और युवती मृत पड़ी हुई है। लड़की को मृत देखकर मां रोने व चिल्लाने लगी शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को सूचना दिया। गांव वालों के मुताबिक युवती की शादी पांच बर्ष पहले पिपराईच थानाक्षेत्र के सुभवल गांव में हुई थी जो तीन बर्ष पूर्व जबाब हो गई थी दूसरी शादी जहां जहां लग रही थी तो लड़के युवती को पसंद नहीं कर रहे थे । इसीलिए शायद वह गले में फंदा लगाकर जान दे दी ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे