Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकहर बनकर टूटा पछुआ हवा, अग्निकांड मे एक ही परिवार के पांच...

कहर बनकर टूटा पछुआ हवा, अग्निकांड मे एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

कहर बनकर टूटा पछुआ हवा, अग्निकांड मे एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

मौके पर पहुँच जिलाधिकारी और अन्य सक्षम अधिकारी

कुशीनगर। बुधवार को तेज पछुआ हवा में लगी आग में माघी मठिया गांव के एक ही परिवार के 5 लोगों जिंदा जले, जिनका घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 1:45 बजे रामकोला थाने के माघी मठिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार के चार बच्चियों सहित एक महिला की की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा है। दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग के आग से फातिमा पत्नी शेर मोहम्मद 30 वर्ष रोकैया पुत्री शेर मुहम्मद 6 वर्ष ,आमीना पुत्र शेर मोहम्मद 3 वर्ष, आयशा पुत्रि शेर मोहम्मद 2 वर्ष,व खतीजा 45 दिन का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि सफ़ीद शाह पुत्र चौकट 65 वर्ष, मोती रानी पत्नी सफिद शाह 60 वर्ष एवं कुलसुम 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना पर जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया किया और बताया कि प्रत्येक मृतकों को शासन द्वारा ₹400000 मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा एवं इनके इलाज एवं पुनर्वास की व्यवस्था किया जाएगा।सूचना के 2 घण्टे देरी से पहुचे फायर विग्रेड से जनता भारी आक्रोश ब्याप्त है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे