किताब के दुकानो पर पक्का बिल नहीं मिलता,कभी जांच भी नहीं अधिकारी मौन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर सरकार ने भले ही किताब दुकानों में बुक खरीदने पर ग्राहकों को पक्का बिल देना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन यहां उसका पालन नहीं हो पा रहा है। अधिकांश शहर के दुकानों के संचालक इसकी अनदेखी कर रहे हैं। सीबीएसई किताब कॉपी की खरीदारी पर पक्का बिल नहीं देकर सादा पर्ची पर सिर्फ किताब का दाम जोड़ कर दे देते हैं। पक्का बिल मांगने पर मना कर देते हैं। वही जीएसटी इंस्पेक्टर भी जांच पड़ताल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं इससे सरकार को लाखों रुपए का राजस्व की क्षति हो रही है।


