होली पर शुद्ध खाद्य सामग्री मिले,खाद्य विभाग का जांच अभियान जारी रहेगा – खाद्य आयुक्त

होली पर शुद्ध खाद्य सामग्री मिले,खाद्य विभाग का जांच अभियान जारी रहेगा – खाद्य आयुक्त

कुशीनगर। सहायक आयुक्त खाद्य-।। अंजनी कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी, कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी तहसील-तमकुहीराज के निर्देशन में आज दिनांक 03.03.2023 को तमकुहीराज क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं के दुकानों एवं निर्माण स्थलों की जॉच की गई। उन्हे परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थो ढ़ककर विक्रय हेतु प्रदर्शित करने व विशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए। मौके पर मिलावट की आंशका के आधार पर निम्न वर्णित खाद्य पदार्थो के नमूनें जॉच हेतु संग्रहित लिए गए।
1-विनय चौरसिया समउर बाजार धनिया साबुत
2- संजय रावत तमकुहीराज नमकीन चुरी
3 -किशन जायसवाल के कारखाने से तमकुहीराज- पनीर
4 -अभिमन्यू किराना स्टोर अन्हारी बारी- चिप्स
5 -जमाल अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी एन.एच.-28 हरी टोला काली मंदिर हाटा पाश्चूराइज्ड बफैलो मिल्क
(आन्नदा सुप्रिम मिल्क)
सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जॉच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, शपंकज कुमार कन्नौजिया, सतीश कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार गोंड, अमित कुमार राना, सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *