Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज हाटा के विभिन्न अधिष्ठानों से लिये गए...

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज हाटा के विभिन्न अधिष्ठानों से लिये गए सेम्पल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज हाटा के विभिन्न अधिष्ठानों से लिये गए सेम्पल

होली पर्व के मद्देनजर विभाग द्वारा अनवरत जांच जारी*

लिए गए सेम्पल की रिपोर्ट आने पर होगी कार्यवाही

कुशीनगर! अभिहित अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी, कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी तहसील-हाटा के निर्देशन में में आज दिनांक 01.03.2023 को हाटा बाजार में सघन अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं के दुकानों एवं निर्माण स्थलों की जाॅच की गई। उन्हे परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थो ढ़ककर विक्रय हेतु प्रदर्शित करने व विशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए। मौके पर मिलावट की आंशका के आधार पर निम्न वर्णित खाद्य पदार्थो के नमूनें जाॅच हेतु संग्रहित लिए गए।
1 बिरू कुशवाहा पुत्र सहदेव राम जानकी मंदिर हाटा , बेसन
2 राम कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद सब्जी मण्डी हाटा, काजू
3 माॅ भगवती स्वीट, कारखाना से सर्विस रोड हाटा, खोवा
सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सच्चिदानन्द गुप्ता, पंकज कुमार कन्नौजिया, बृजेश कुमार, सम्मिलित थे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे