ठंडक हुआ कम तो मच्छर का प्रकोप हुआ तेज

ठंडक हुआ कम तो मच्छर का प्रकोप हुआ तेज

गांवों व शहरों में मच्छरों का प्रकोप हुआ तेज

कुशीनगर:-यूपी के कुशीनगर जनपद से बडी खबर गांव से लेकर शहर तक हर गली हर जगहों पर लोगों का रहना हुआ मुश्किल सभी जगहों पर साफ सफाई के बाद मच्छर रोधी दवा का छिडकाव करवाने की मांग कर रहे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में इन दिनों ठंड का प्रकोप कम होने से मच्छरों का आतंक बहुत ही तेजी से बढ रहा है। जिसपर जिम्मेदारों का नजर नहीं पड रहा है। ग्रामीण व कस्बा के लोगों द्वारा पता करनेपर सभी यही रोना रो रहे हैं। हरिचन्द्र, राकेश, सुरेंद्र यादव, पंकज, हशीमुद्दीन, योगेश रौनियार, शकुन्तला देवी, रामकेशी, सूरेश, विजय, सत्य नारायण सहित आदि लोगो ने बताया की जहरीले मच्छरों का आतंक इतना बढ रहा है की रात तो दुर दिन के उजाले मे सुबह दोपहर शांम हर वक्त कही भी कभी भी मच्छर लोगो को जहरीला डंक मार रहे है। लोगो ने यह भी बताया की जिम्मेदारो को चहिए की जिस तरह सरकार संचारी रोग दस्तक अभियान पल्स पोलियो अभियान एव कुष्ठ रोग अभियान चलाकर बिमारियों को दुर भगाने का प्रयास दिन रात कर रही है। ठीक उसी तरह सरकार को चाहिए की जहरीले मच्छरों के आतंक से बचाने का भी अभियान जोर शोर से चलाया जाये जिससे मच्छरों के काटने से होने वाले अनेकों प्रकार के बुखार से निजात मिल सके। उपरोक्त लोगों ने मांग किया है की तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों एव शहरी इलाकों मे मौजूद नालियों की साफ सफाई के साथ साथ सभी ग्राम पंचायतों मे गहनता से मच्छर रोधी दवा का छिडकाव अभियान चलाकर किया जाये जिससे लोगो को जहरीले मच्छरों एव उनसे होने वाली संक्रमित बीमारियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *