चोरी की 2 मोटर साईकिल व अवैध चाकू के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
अबुलैश अंसारी
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाटा पुलिस द्वारा थरूआडीह कट एन0एच0 28 के पास से चोरी की 02 अदद मो0सा0 व एक अदद अवैध चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त अभय कुमार सिंह उर्फ रोहित पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी टोला मेदनीपुर हेतिमपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/2023 धारा 411/413/473/489 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


