राज्य सूचना आयुक्त का आगमन आज
राज्य सूचना आयुक्त आज 25 फरवरी को लंबित प्रकरणों की करेंगें सुनवाई
कुशीनगर ! राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह का जनपद कुशीनगर में आगमन आज दिनांक 24 फरवरी को सायंकाल होगा तथा रात्रि विश्राम जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में करेंगे।
मा0 राज्य सूचना आयुक्त द्वारा आज दिनांक 25-02-2023 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 तथा उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार नियमावली 2015 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। तत पश्चात अपरान्ह 3.00 बजे से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगें।


