सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराए – जिलाधिकारी

सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराए – जिलाधिकारी

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व नगर निकाय द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व नगर निकाय द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगर निकाय के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, राज्य वित्त आयोग की प्रगति, नगर निकायों में निविदा/बिड की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, नगर निकायों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न योजनाओ के लाभार्थीगनों के आवेदन प्राप्ति की स्थिति, आदि की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए तथा जिन कार्यों की प्रगति धीमी है उन कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस क्रम में नगर पंचायत रामकोला के अधिशासी अधिकारी को परियोजनाओं के स्वीकृत होने के बाद भी संतोषप्रद प्रगति नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति जानी गई। कितने फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त किए गए इसके बारे में जाना गया तथा धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी पडरौना को भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बैंकर्स की बैठक करवाने को कहा तथा पीएम स्वनिधि योजना में समस्त उपजिलाधिकारीगण को रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।इस क्रम में पीएम आवास योजना शहरी के संदर्भ में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए तथा उप जिलाधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आवेदन पर रुचि लेते हुए निस्तारित करवाये जाने हेतु निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने आई जी आर एस के संदर्भ में तहसील स्तर पर ऑनलाइन संदर्भ, मुख्यमंत्री संदर्भ आदि में डिफॉल्टर नहीं होने के निर्देश दिए तथा सभी लंबित मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द व गुणवत्तापूर्ण किए जाने का निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, समस्त उप जिलाधिकारीगण व अधिशासी अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *