Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

जिला न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

जिला न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

कुशीनगर। अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्याम मोहन जायसवाल ने बताया कि आज दिनांक11.02.2023 काे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्इ दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ श्री अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री दिनेश पाल यादव, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, विजय कुमार हिमांशु, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, श्री श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, श्री अमित कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(पाक्सो), श्री मदन मोहन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रविकान्त यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०, कुशीनगर, श्री प्रशान्त कुमार-II, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, श्री दिनेश कुमार-II, सिविल जज (एस0डी0) कसया, कुशीनगर, श्रीमती कविता सिंह, सिविल जज (एस.डी.) कुशीनगर, श्री सुनील कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर, श्री रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस.डी.)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया, कुशीनगर, श्री मनीष कुमार यादव, सिविल जज (जू०डी०) कुशीनगर, श्रीमती स्वाति वर्मा, सिविल जज (जू0डी0)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, श्री रणन्जय सिंह, अति० सिविल जज (जू०डी०) कसया, कुशीनगर तथा श्री संजय कुमार शाही, अध्यक्ष, श्री राकेश मिश्र, महामंत्री, बार एसोसिएशन, कुशीनगर एवं काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 61590 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 3624 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-80954479=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 100 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रूपया-छः करोड़ बहत्तर लाख सत्रह हजार सात सौ छानवे (रू0-67217796=00) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 17 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 2021 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रूपया- तेरह करोड़ पचपन लाख इक्कीस हजार दो सौ उन्तालीस (रू0- 135521239=00) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी व एन०आर्इ एक्ट में 02 वाद तथा 345 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61590 वादों का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे