एसडीएम तमकुहीराज ने मामलो के समाधान को लेकर दिखाये कड़े तेवर
दिया दो दिवस के अंदर मामलो के निस्तारण का आदेश
सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
कुशीनगर ।एसडीएम व सीओ तमकुहीराज की देखरेख में पटहेरवा थाना परिसर में हुआ मामलो के निस्तारण को लेकर कार्यक्रम का आयोजनमामले आये 8,दो दिवस में एसडीएम ने दिया समाधान का भरोसाआईजीआरएस, तहसील व थाना समाधान दिवसों में बढ़ रही शिकायतों व उसके समाधान में आ रही दिक्कतों को दुर करने के लिए जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन की ओर से एक नई पहल करते हुए एडीएम वित्त व न्यायिक को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप मामलो का त्वरित समाधान हो सके। इस व्यवस्था के तहत सभी थानों के लिए रोस्टर व्यवस्था भी लागू की गई हैं, रोस्टर के अनुसार संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ व राजस्व के साथ ही अन्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी आदेश दिया गया हैं, जिससे मामलो को निपटारे में दिक्कत न हो। इसके पूर्व एसडीएम तमकुहीराज की ओर से शिकायत आप करे, समाधान हम करेंगे व्यवस्था की पहल कर तरयासुजान थाने में लोगो की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान का भी प्रयास किया गया। डीएम की ओर से बनाये गए रोस्टर के अनुसार एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव, सीओ तमकुहीराज जितेंद्र कालरा पटहेरवा थाना परिसर पहुचे और फरियादियो की समस्याओं को सुना। एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण, वरासत सहित विभिन्न मामलो को लेकर कड़ा तेवर अपनाया, और राजस्वकर्मियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार पुलिस बल के सहयोग से जमीन से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान कराये, शिकायत किसी भी सूरत में क्षम्य नही है तो वही सीओ जितेंद्र कालरा ने भी पुलिस को राजस्वकर्मियों का सहयोग कर मामलो का निपटारा करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी पटहेरवा गिरिजेश उपाध्याय ने मातहतों को रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता हैं, गाव के चौकीदार सक्रिय रहे, छोटी छोटी घटनाओं की सूचना दे, जिससे बड़ी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करे जिससे अपराध को रोका जा सके। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के झांसे में न आये, अपनी समस्या को लेकर खुद आये, त्वरित समाधान किया जायेगा। बाद में एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव ने उपस्थित सभी पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, जो भी लापरवाही करेगा वह बख्शा नही जायेगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद फरियादी संतुष्ट दिखे और सभी ने इस नई पहल की सराहना की। इस दौरान राजस्व व पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्र से संबंधित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


