Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों के कैशलेस चिकित्सा उपचार

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों के कैशलेस चिकित्सा उपचार

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों के कैशलेस चिकित्सा उपचार

कुशीनगर! वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जनपद कुशीनगर के समस्त सिविल पेंशनरों को अवगत कराया है कि पं० दीनदयाल राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों के कैशलेस चिकित्सा उपचार हेतु स्टेट हैल्थ कार्ड निर्गत किया जा रहा है। जिसकी सहायता से लाभार्थी के योजनान्तर्गत आबद्ध चिकित्सालयों में कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी ।
उन्होंने जनपद कोषागार कुशीनगर से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त सिविल पेंशनरो से अपेक्षा की है कि योजना की वेबसाइट https://sects.up.gov.in के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर स्टेट हैल्थ कार्ड बटन पर क्लिक करते हुए हैल्थ कार्ड हेतु आवेदन पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ताकि योजना का लाभ समस्त सिविल पेंशनरों को हो सकें।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे