शिक्षामित्र स्वाभिमान एंव सम्मान बचाओ रैली को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी

शिक्षामित्र स्वाभिमान एंव सम्मान बचाओ रैली को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। प्रदेश मे अब शिक्षामित्रों का धैर्य टूटने लगा है। अपनी सम्मान पाने के लिए शिक्षामित्रों ने सम्मान बचाओ रैली का आयोजन लखनऊ में करेंगें। जिसकी तैयारी जोर शोर से होने लगी है। कुशीनगर के भी शिक्षामित्र उस रैली में कूच करेंगे। जिले के पदाधिकारियों ने सभी शिक्षामित्रों से अपील किया है कि वे समय से पहुँच कर रैली को सफल बनावें।
बताते चले कि नेबुआ नौरंगिया और कप्तानगंज के अलावा जिले के सभी शिक्षामित्रों के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल के नेतृत्व में बैठक की और अपनी मान सम्मान बचाने के लिये लखनऊ में होने वाली 11 व 12 जनवरी को सम्मान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिये चर्चा किया। कैलाश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूर्वर्ती चुनावों में मंचो के माध्यम से कहा था कि कोर्ट का आर्डर आने दे। समस्या का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी है। आज शिक्षामित्रों का समस्या जस की तस बनी हुई है यहां तक इस महगाई में भी सन 2017 से लेकर आज तक सरकार शिक्षामित्रों को मानदेय के रूप में दस हजार ही दे रही है। सूबे की सरकार ने भी कहा था कि पुर्वर्ती सरकार के कमियों के वजह से शिक्षामित्रों का यह दशा हो रही है। जब कि सरकार को उन कमियों को दूर कर सहायक अध्यापक की दर्जा दे देनी चाहिए। जो अभी तक सम्मान नही मिला। आज सम्मान बचाने की आवश्यकता है। इस लिये सम्मान बचाओ रैली को सफल बनावें। कप्तानगंज ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष होशील प्रसाद, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने भी अपने संबोधन में सपरिवार रैली में जाने के लिये आह्वान किया है। इस दौरान ओंकारनाथ, नियाज अहमद, सतेंद्र दुबे, मिथिला सरण द्विवेदी, सरद पाण्डेय, रामप्रवेश राकेश, जयप्रकाश, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *