Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जुल्फीकार को बड़ी जिम्मेदारी,सेक्टर-7 के रहने वाले जुल्फीकार...

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जुल्फीकार को बड़ी जिम्मेदारी,सेक्टर-7 के रहने वाले जुल्फीकार की युवाओं में जबरदस्त पकड़

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जुल्फीकार को बड़ी जिम्मेदारी,सेक्टर-7 के रहने वाले जुल्फीकार की युवाओं में जबरदस्त पकड़

भिलाई:- युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फीकार को कांग्रेस संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जुल्फीकार को धमतरी जिले का प्रभार दिया गया है। जुल्फीकार धमतरी जिले में जिले के साथ-साथ सांस्कृतिक विभाग भी संभालेंगे। संगठन में सांस्कृतिक विभाग से संबंधित मामलों को लेकर उनकी जिम्मेदारी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। पिछले दिनों हुए युवा कांग्रेस चुनाव में जुल्फीकार ने जबरदस्त वोटों से जीत दर्ज की
थी।इस संबंध में संगठनात्मक आदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव छग सह-प्रभारी इकाबाल सिंह गरेवाल,प्रियंका सरासर, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुमोदन के बाद संगठनात्मक आदेश जारी हुआ है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सेक्टर-7 के रहने वाले जुल्फीकार की युवाओं में जबरदस्त पकड़ है।जब टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। तब जुल्फीकार व उनकी टीम ने हर घर तक पानी का जार पहुंचाने का जिम्मा उठाया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। इसके अलावा रास गरबा डांडिया का आयोजन लगातार कराते आ रहे हैं। जिसकी चर्चा पूरे भिलाई-दुर्ग में होती है। जुल्फीकार ने कहा कि, संगठन ने जिस उम्मीद ने यह जिम्मेदारी दी है,उस पर वे खरा उतरेंगे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे