Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी बाचपेई के जयंती पर शुभारंभ हुआ क्रिकेट...

पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी बाचपेई के जयंती पर शुभारंभ हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता

पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी बाचपेई के जयंती पर शुभारंभ हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता

सुनील दत्त शर्मा

खड्डा, कुशीनगर। विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा देवगाँव काली मंदिर परिषर में डी सी सी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी के जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय दुग्गी क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके पहले दिन के लिग मैच में ईमरान स्पोर्ट्स क्लब जुड़ाछपरा, मदरहवा तथा हसना मठिया के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
डी सी सी देवगाँव क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के शुभारंभ करने आये मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामप्रवेश व आजाद अंसारी ने खिलाड़ियों के बिच टॉस उछाल कर बारी बारी से औपचारिकता पूरी की जिसमें ईमरान स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान ईमरान खान ने टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया बैटिंग करते लक्ष्मीपुर के खिलाड़ियों ने कुल 12 ओवर की खेल में 4 विकेट गवा कर 68 रन बनाये। जबाब में उतरी ईमरान स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने मात्र तीन विकेट गवा कर मैच जीत लिया। दूसरे राउंड के खेल में मदरहवा और धरनिपट्टी के बीच खेला गया। मदरहवा के खिलाड़ियों के धुरंधर गेंदबाजी से वजह से मात्र 8 ओवर में ही सभी खिलाड़ी ढेर हो गये 50 रनों का लक्ष्य पूरा कर विजय प्राप्त कर लिया। तीसरी राउंड के लिग मैच में गुलहरिया बनाम हसना मठिया के बीच खेला गया। काफी रोमांटिक खेल रहा। कुल 12 ओवर की खेल में गुलहरिया के खिलाड़ियों ने 5 विकेट गवा कर 96 रनों की स्कोर खड़ा कर दी। जबाब में उतरी हसना मठिया के खिलाड़ियों ने अंतिम ओवर में मात्र 2 गेंद अभी शेष रहा अपने चौके रनों की बौछारों से विजय प्राप्त कर लिया। इस प्रकार लिग मैच में ईमरान स्पोर्ट्स क्लब जुड़ाछपरा, मदरहवा और हसना मठिया के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के खेलों में अपना जगह बना ली है। इस दौरान खेल आयोजकों में अंकित मद्धेशिया, शिवेंद्र कुमार गौतम, संजीव, राजन गौतम, रुपेश चौरसिया, कुलदीप, रितेश, विशाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे