जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक को जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता

जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक को जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जनपद में वृद्धा आश्रम की स्थिति तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार /उत्पीड़न आर्थिक सहायता के संबंध में जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कसया अवस्थित वृद्धाश्रम की अद्यतन स्थिति जानी तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी रिपोर्ट लिया। इस क्रम में वृद्धा आश्रम में खाने का मेनू, चिकित्सा सुविधा, रहने की व्यवस्था, ठंड हेतु कंबल व स्वेटर का वितरण, अलाव इत्यादि के बारे में जानकारी ली।विदित हो कि कसया अवस्थित वृद्धाश्रम में वर्तमान में 23 वृद्ध महिलाएं तथा 29 वृद्ध पुरुष निवास कर रहे हैं। इसकी क्षमता 150 लोगों की है।इस क्रम में जिलाधिकारी ने इनके खाने के मेन्यू में पौष्टिक व स्वादिष्ट चीजों को शामिल करने, वृद्धजनों को चिकित्सा सुविधा, ठंड की पर्याप्त व्यवस्था हेतु कंबल, स्वेटर इत्यादि के वितरण की व्यवस्था, मनोरंजन हेतु टीवी व अन्य प्रकार की गतिविधियों के संचालन के भी निर्देश दिए गए।अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार /उत्पीड़न आर्थिक सहायता के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु तथा लंबित आर्थिक सहायता के शीघ्र भुगतान हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय को निर्देशित किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार,उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर एस गौतम व संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *