हाथी दांत बना वाटर एटीएम, शुद्व पानी तलासते लोग
खड्डा, कुशीनगर। नए नगर पंचायत छितौनी तथा पनियहवा बाजार में लोगों को शुद्ध जल आपूर्ति के लिये वाटर एटीएम लगाया गया है। लेकिन वह दिखावा मात्र रह गया है। लोग कहते है स्लोगन में लिखा रहता है कि जल ही जीवन है लेकिन यहां जल ही शुद्व नही है और लोगों को एटीएम वाटर रहते महंगे दामों एंव देशी नलके के पानी पीने को मजबूत है।बताते चले कि छितौनी बाजार को नए नगर पंचायत बनने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारों के तरफ से वाटर एटीएम लगाया गया ताकि लोगों को शुद्ध पानी पीने को मिल सके पर अधिकतर वाटर एटीएम तकनीकी खराबी के कारण लगने के कुछ ही दिनों में खराब हो गये तभी से बन्द पड़े हैं। पनियहवा स्टेशन से मात्र कुछ ही दूरी पर पनियहवा बाजार लगता है वहां रोज ही बाजार रहता है। स्थानीय लोगों के हजारों की भीड़ रहती है। ट्रेन से दूसरे शहर राज्यों से भी राहगीर यहां के मछलियों का स्वाद चखने के लिए आते है। लेकिन इन्हें वाटर एटीएम रहते शुद्ध जल नसीब नही है। उन्हें देशी नलके के सहारे प्यास बुझाने पड़ते है। शुद्व पानी पीना है तो उन्हें 20 रुपये से 25 रुपये खर्च करना पड़ता है। भीषण गर्मी में उन्हें और ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। पनियहवा वासी प्रदीप, नर्वदेश्वर,राजू यादव, उमेश साहनी, केशव, शोभा ने बताया कि नगर पंचायत छितौनी में ही दूसरा एटीएम छितौनी इंटर कालेज के पिछे से नरकहवा जाने वाली मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय छितौनी के समीप लगा है। वहां के वाटर एटीएम से स्कूल के बच्चे शुद्ध जल पीते। उप स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों के आने जाने पर आरओ का अच्छा पानी मिल जाता। वह भी हाथी के दांत बना हुआ है। नगर पंचायत वासी कहते है कि कई महीनों तक यह अच्छी तरह कार्य भी किया और लोगों को इससे काफी राहत मिली। लेकिन अब वाटर एटीएम तकनीकी खराबी के चलते पिछले कई महीने से बंद पड़ा है। अब कोई देखने वाला नही है। जिस कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोग कहते है कि अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज व उसके परिजन व अन्य लोग हर रोज पहुंचते है। कुछ दिन पहले मशीन में सिक्का डालने पर शुद्ध पानी मिलने लगा था। लेकिन मशीन में आई तकनीकी खराबी से वाटर एटीएम अब बंद पड़ा है। इससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां काम करने वाले कर्मचारी को भी पानी की दिक्कत हो रही है। अब वे शुद्ध जल पीने के लिये दोनों वाटर एटीएम को ठीक कराने की मांग की है।


