Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीएचसी मे ठेले पर मरीज पर प्रशासन मे मचा हडकंप, एसडीएम ने...

सीएचसी मे ठेले पर मरीज पर प्रशासन मे मचा हडकंप, एसडीएम ने दी सफाई

सीएचसी मे ठेले पर मरीज पर प्रशासन मे मचा हडकंप, एसडीएम ने दी सफाई

रामकोला सीएचसी पर ठेले पर मरीज सोने का विडियो वायरल का मामला

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कप्तानगंज द्वार बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला के संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जिसमें मरीज को ठेले पर सोने की बात दर्शाई गई है। उक्त के संबंध में मौके पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा जांच की गई जिसमें पाया गया कि रामाज्ञा नामक व्यक्ति अपने 15 वर्ष के नाती (रिश्तेदार ) को ठेले पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला लेकर आया जिसका इलाज मौके पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा किया गया। जांच उपरांत रामाज्ञा द्वारा बताया गया कि वह इलाज से संतुष्ट हैं तथा उसके द्वारा लाए गए मरीज को त्वरित चिकित्सीय सेवाएं मिली है। रामाज्ञा द्वारा यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रचलित वीडियो गलत /अफवाह है। उपरोक्त के क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामकोला से भी पूछताछ की गई जिनके द्वारा वीडियो के पूर्णतया असत्य होने की पुष्टि की गयी है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे