Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजाति-धर्म और राजनीति को छोड़कर जनता के मुद्दों पर काम करेगी आम...

जाति-धर्म और राजनीति को छोड़कर जनता के मुद्दों पर काम करेगी आम आदमी पार्टी,चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी,आकाश जायसवाल

जाति-धर्म और राजनीति को छोड़कर जनता के मुद्दों पर काम करेगी आम आदमी पार्टी,चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी,आकाश जायसवाल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर आम आदमी पार्टी नगर पंचायत पनियरा में कल देर शाम में नगर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अजीत श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता जी ने कियाlकार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर एलबी प्रसाद जी ने कियाlअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जियाउद्दीन सिद्धकी जी ने कहा कि धर्म की राजनीति को छोड़कर जनता के मुद्दों पर काम करने की राजनीति की शुरुआत करने की अपील की, लोगों ने आज का माहौल ऐसा बना दिया एक हिंदू मुसलमान के साथ एक मुसलमान हिंदू के साथ बैठने में डर का माहौल बना दियाl
जिला महासचिव रामकुमार पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उदय आंदोलन की भट्टी से हुआ पार्टी का इतिहास बताते हुए उन्होंने दिल्ली और पंजाब के काम की बात की बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य पर ऐतिहासिक काम पर बात कियाl बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ एसएस पटेल ने भ्रष्टाचार पूरी तरीके से खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की।जिलाध्यक्ष एवं भावी चेयरमैन प्रत्याशी इंजीनियर आकाश जायसवाल ने कहा नगर में अगर आम आदमी पार्टी का चेयरमैन चुना जाता है 5 साल में शानदार काम करके एक नया मॉडल स्थापित किया जाएगा, मोहल्ला कोचिंग, मोहल्ला क्लीनिक, योजनाओं का बिना भ्रष्टाचार के लाभ दिलाना, किसान मंडी, स्वरोजगार प्रशिक्षण, पेयजल, गलियां, नालियां अनेकों गारंटी के साथ गारंटी पत्र जारी किया तमाम कार्यकर्ताओं से अपील किया ईमानदार राजनीति लाने के लिए घर घर जाना है और सभी को प्रचार का हिस्सा बनने की अपील किया।जिला प्रभारी अजीत श्रीवास्तव जी ने कहा हमारे पास संसाधन जरूर कम है लेकिन नियत और ईमानदारी में हम सबसे आगे हैं पूरे देश में एक ईमानदार राजनीति की शुरुआत किए लोगों को उम्मीद और विकास के लिए, लोगों से जुड़ी समस्याओं पर काम किया अच्छा मॉडल दिल्ली में दिया है पंजाब में दे रहे हैं गुजरात में भी तख्तापलट करने जा रहे हैं, नगर निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश मैं भी शुरुआत होने जा रहीl इस कार्यक्रम में सभासद प्रत्याशी नसीम शेख, सुरेंद्र भारती, सेफ अंसारी, डॉक्टर वर्मा, राजेंद्र पाल, उषा देवी, इस्माइल, मोनू मद्धेशिया, गोलू चौरसिया, सुरेंद्र शर्मा, मनोज वर्मा, भूवर, भुटुर, महबूब, संगीता देवी तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहेl

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे