Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवागत जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कप्तानगंज मे तहसील दिवस हुआ सम्पन्न

नवागत जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कप्तानगंज मे तहसील दिवस हुआ सम्पन्न

नवागत जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कप्तानगंज मे तहसील दिवस हुआ सम्पन्न

शिकायत पटल पर कुल 83 मामलों मे राजस्व विभाग 48, पुलिस -10 विकास- 02 व अन्य 23 मामले, मात्र 11 मामलों का निस्तारण

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस कप्तानगंज में आयोजित की गई।आज तहसील समाधान दिवस में कुल 83 मामले आए जिसमें राजस्व विभाग 48, पुलिस – 10 विकास- 02 व अन्य 23 मामले शामिल थे। इनमें 11 मामलों का निस्तारण हुआ शेष मामले अवशेष रहे।तहसील समाधान दिवस में आए मामलों में भूमि विवाद, घरेलू विवाद, भूमि पट्टा, अवैध अतिक्रमण, शौचालय नहीं बनने की शिकायत, मारपीट के मामले, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, राशन कार्ड संबंधित मामले प्रमुखता से आए।जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए त्वरित समाधान कराने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा पिछले समाधान दिवस में आए मामलों के निस्तारण नहीं होने के कुछ शिकायतों पर तहसील के राजस्व की टीम को निर्देशित किया गया कि तहसील समाधान दिवस में आए मामलों का ससमय निस्तारण करें। उन्होनें कहा कि किसी भी दशा में फरियादियों की समस्या का समय से समाधान हो।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत व सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगणों की मौजूदगी रही।इस अवसर पर तहसील कप्तानगंज परिसर में नगर पंचायत कप्तानगंज द्वारा नगर में गीले कूड़े के एकत्रीकरण हेतु ई-रिक्शा को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दे रवाना किया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे