Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहायक आयुक्त सहकारिता ने कुशीनगर में दी भरपूर उर्वरक उपलब्धता की जानकारी

सहायक आयुक्त सहकारिता ने कुशीनगर में दी भरपूर उर्वरक उपलब्धता की जानकारी

सहायक आयुक्त सहकारिता ने कुशीनगर में दी भरपूर उर्वरक उपलब्धता की जानकारी

घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषकों को सूचित करते हुए बताया है कि जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर के द्वारा अपर मुख्य सचिव कृषि महोदय उ०प्र० शासन से जनपद कुशीनगर के लिये 03 फुल रैक डीएपी० एवं 01 फुल रैक एनपीके0 ( 12:32:16 ) 30 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में जनपद को आज दिनांक 17.11.2022 को देवरिया रेलवे रैक प्वाईट पर 1080 मै0 टन डीएपी० एवं 346.500 मै 0 टन एनपीकेएस० प्राप्त हुयी है जिसमें से अधोलिखित विवरण के अनुसार उपरोक्त प्राप्त उर्वरक का आंवटन संस्थावार किया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है:-1.जनपद की 93 पैक्स हेतु (आरक्षित सहित) – डी0 ए0 पी0-746.000 मैं0 टन व एनपीकेएस 346.500 मैं0 टनपीसीएस के कृषक सेवा केंद्रों हेतु डीएपी- 60.000 मीट्रिक टन, एनपीके -0इफ़को के स्वयं के कर्मचारियों द्वारा संचालित केंद्रों एवं इफको बाजार एवं अन्य कृषक सेवा केंद्रों हेतु डीएपी- 275.000 मीट्रिक टन व एनपीकेएस-0सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि उपरोक्त प्राप्त कुल उर्वरक डी ए पी 1080.000 मैं0 टन व एन पी के एस 346.500 मै0 टन का आंवटन कर जनपद की संलग्नक सूची के अनुसार पैक्स सहकारी समितियों, पीसीएफ० कृषक सेवा केन्द्रो व इफको के स्वयं के कर्मचारियों द्वारा संचालित सेवा केन्द्रो को किया गया है।
जनपद में फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नही है। किसानों भाईयों से अपील है कि उपरोक्त उर्वरक बिक्री पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्र प्रभाारियों को यह भी सख्त चेतावनी दी है कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओभर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के बिरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे