ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता क्षेत्र पनियरा का शुभारंभ दिनांक 11.11.2022 को प्राथमिक विद्यालय नेवास पोखर में शुभारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पनियरा डॉक्टर सुशांत सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्रपट पर मुख्य अतिथि व खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा गरिमा यादव द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि व समस्त संगठन के अध्यक्ष मंत्री द्वारा खेल ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित समस्त उपस्थित सम्मानित शिक्षक व पदाधिकारियों का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत कर खेल का शुभारंभ किया गया। माधोनगर, मुजुरी, जडार, पनियरा, कामसिनखुर्द, नरकटहाँ, रुद्रापुर, सतगुर, मिठौरा के न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों के साथ बच्चों को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। खेल के प्रथम दिवस में प्राथमिक स्तर के बालक/ बालिका का खो-खो, कबड्डी व एथिलीट (50 मीटर से 400 मीटर तक दौड़) का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जूनियर स्तर में बालक/बालिका का एथिलीट (100 मीटर से 400 मीटर दौड़) व कबड्डी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। खेल प्रतियोगिता अनिरुद्ध कुमार निराला जिला व्यायाम शिक्षक व खेल अनुदेशक विवेक कुमार, शिवेंद्र कुमार, नंदकिशोर विश्वकर्मा,संदीप शर्मा,शशिकला पटेल आदि का खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका रही। सहयोग में राम सुंदर गुप्ता, प्रमोद कुमार पटेल, बनारसी प्रसाद, हरीश शाही, नीरज राय,संजय मौर्य,राजेश यादव,सुनील मिश्रा, विनोद कुमार वर्मा,मोहम्मद अय्यूब अंसारी ,अरविंद कुमार पाण्डेय, रितेश केसरवानी, अवनीश त्रिपाठी, संजीत कुमार प्रधानाध्यापक डॉ० फूलचंद,छेदी प्रसाद वर्मा, पवन कुमार,विद्यासागर, सुनील कुमार, नवीन कुमार, अरुण मौर्य, रामेश्वर मौर्य, दिनेश सिंह ,अवधेश गुप्ता, संजय यादव,आशुतोष पटेल एआरपी व पूर्व में गठित समस्त समितियों के सदस्य सहयोग में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *