शिक्षक MLC चुनाव: इसरार खान ने टीम के साथ किया स्कूलों का दौरा, डॉ. संजय त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इसरार खान ने अपनी टीम के साथ महराजगंज, मिठौरा और निचलौल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के पक्ष में शिक्षकों से समर्थन और वोट की अपील की। इस दौरान टीम ने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके हितों की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया।दौरा कार्यक्रम के तहत इसरार खान और उनकी टीम महराजगंज स्थित ठाकुर तिवारी दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज पहुंची, जहां शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। टीम ने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है और उनके सम्मान, अधिकारों तथा समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।इसरार खान ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में ऐसे प्रत्याशी की आवश्यकता है, जो सदन में शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठा सके। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय त्रिपाठी शिक्षक वर्ग के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. संजय त्रिपाठी को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली, समय पर वेतन, स्थानांतरण में पारदर्शिता तथा शिक्षकों की अन्य समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है। शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।शिक्षकों की समस्याओं को उठाने का भरोसा जनसंपर्क के दौरान टीम ने शिक्षकों से उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर बातचीत की। शिक्षकों ने भी अपनी मांगों को सामने रखा। इसरार खान ने भरोसा दिलाया कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है और इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।इसरार खान ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, अधिकारों और भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर डॉ. संजय त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से टीम ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने का प्रयास किया।
