लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ’ के नारों से गूंजा जनपद, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता,वरिष्ठ नेता अमीर खान 

लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ’ के नारों से गूंजा जनपद, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता, वरिष्ठ नेता अमीर खान 

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 8 अक्टूबर 2026। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर गुरुवार को जनपद महराजगंज में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल पैदल मार्च में प्रतिभाग किया। “लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ” के नारों के साथ निकले मार्च में कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।समाजवादी पार्टी की ओर से यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में लगाए जा रहे अविधिक एवं अलोकतांत्रिक कार्यों के आरोपों के विरोध के क्रम में आयोजित किया गया। मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।पैदल मार्च में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पनियरा विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने भी मार्च में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरूकता एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।महराजगंज में आयोजित इस पैदल मार्च के जरिए समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *