पनियरा के भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव से की मुलाकात, मिला टिकट का आश्वासन
पनियरा से सपा के भावी प्रत्याशी अमीर खान ने लखनऊ में अखिलेश यादव से की भेट
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर विधानसभा पनियरा के भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान अमीर खान ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने अमीर खान के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पनियरा से टिकट देने का आश्वासन दिया है।मुलाकात के बाद अमीर खान ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आशीर्वाद से पनियरा में समाजवादी पार्टी को और मजबूत किया जाएगा और 2027 में पनियरा में सपा का परचम लहराया जाएगा।अमीर खान लंबे समय से पनियरा क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता के बीच रहकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके अखिलेश यादव से मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
