सपा कार्यकर्त्ताओ के बीच प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भरा 2027 का हुंकार

सपा कार्यकर्त्ताओ के बीच प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भरा 2027 का हुंकार

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी द्वारा आज 318 विधानसभा महराजगंज सदर में PDA पंचायत सभा का भव्य आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी शामिल हुए।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इसरार खान ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी ने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ही इस बार 2027 में उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में PDA समाज का हक मारा जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर वापस दिलाया जाएगा।इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इसरार खान ने कहा कि हजारों की संख्या में आए PDA परिवार के लोगों ने यह बता दिया है कि महराजगंज सदर बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से PDA के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता, PDA समाज के प्रबुद्धजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *