महराजगंज: सिसवा विधानसभा में P.D.A. जनपंचायत का आयोजन,पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर रहे मुख्य अतिथि
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर सिसवा समाजवादी पार्टी द्वारा सिसवा विधानसभा के ग्राम सभा बढ़या के टोला गेठिहवा में P.D.A. जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ. रामदुलारे राजभर जी रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए P.D.A. की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एसरार खान बड़हरा गंजन ने कहा कि P.D.A. ही भाजपा को सत्ता से हटाने का मूल मंत्र है और पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।कार्यक्रम में पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
